श्रद्धा की तरह एक और हत्याकांड, कई टुकड़ों में मिली लड़की की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस… |

BREAKING: दिल्ली में श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा एक और मामला सामने आया है। राजधानी की गीता कॉलोनी में फ्लाईओवर के पास एक लड़की का शव कई टुकड़ों में मिला है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़की की टुकड़ों में लाश मिली है। इसके बाद पुलिस ने फ्लाईओवर से जुड़े जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल लड़की की लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
READ MORE- CG NEWS: खड़ी कार इंजन में अचानक लगी आग, धू-धूकर जली गाड़ी…
BREAKING: इससे पहले दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आरोप है कि दिल्ली के महरौली में श्रद्धा के प्रेमी आफताब ने उसकी हत्या कर दी थी। आफताब ने पिछले साल 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद शव के 35 टुकड़े किए थे। आफताब ने शव को रखने के लिए एक फ्रिज खरीदा था। इसमें उसने शव के टुकड़ों को रखा था। वह रोज रात को श्रद्धा के शव के एक टुकड़े को महरौली के जंगल में फेंकने जाता था। इतना ही नहीं आफताब श्रद्धा की हत्या के बाद भी उसी फ्लैट में रह रहा था, इतना ही नहीं फ्लैट में उससे मिलने उसकी और गर्लफ्रेंड भी आती थीं।
#WATCH | Delhi Police recovers the body of a woman, chopped into several pieces from near Geeta Colony flyover area. Police present at the spot.
More details are awaited. pic.twitter.com/F68RdUaifx
— ANI (@ANI) July 12, 2023




