छत्तीसगढ़

सावन के पहले सोमवार में भगवान श्री कुलेश्वर नाथ में दर्शन करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़… |


CG NEWS: छत्तीसगढ़ के प्रयाग राज राजिम त्रिवेणी संगम बीच स्थित भगवान कुलेश्वरनाथ महादेव के मंदिर में सुबह ही शिव भक्तों का तांता लगा है। दूर-दूर से श्रद्धालुजन भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा करने अपने परिवार और बच्चों के साथ पहुंचते रहे। श्रीकुलेश्वर नाथ बाबा का दरबार हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजता रहा।

READ MORE- CG ACCIDENT: हाइवा ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा, मौके पर हुई मौत-ड्राइवर फरार…

CG NEWS: मंदिर में भीड़ को देखते हुए पुजारियों द्वारा क्रमवार दर्शन के लिए व्यवस्था की गई थी। महिलाएं एवं युवतियां पूरे विधिविधान के साथ दूध और पवित्र जल से भोलेनाथ को स्रान कराके आरती और भोग चढ़ाते हुए दिखे। भगवान शिव के प्रिय कनेर फूल, धतूरा, बेल, बेल पत्ता भी खूब चढाएं। महिलाओं और युवतियों की श्रद्धा देखते ही बन रही थी। इसी प्रकार राजिम शहर के बाबा गरीबनाथ महादेव मंदिर में भी सुबह से ही शिवभक्तों का तांता लग गया था।

READ MORE- Big Breaking – भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक इस दिन, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर होगी चर्चा…

CG NEWS: इसके अलावा ब्रह्मचर्य आश्रम, नवापारा के राधाकृष्ण मंदिर, भूतेश्वर नाथ, मामा भांजा, सोमेश्वर नाथ के अलावा पंचकोशी धाम के कोपेश्वर नाथ, फणेश्वर नाथ, ब्रम्हणेश्वर नाथ, पटेश्वर नाथ, चंपेश्वर नाथ मंदिरों में भी सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक भी किया। ग्रामीण इलाकों के शिव मंदिरों में भी दर्शन पूजन जलाभिषेक लोग करते रहे।



Related Articles

Back to top button