मनोरंजन

Anupam Kher ने श्रावण के महीने में किचन में पकाया ऐसा कुछ की उठ गए हिंदू होने पर सवाल, यूजर्स बोले


Anupam Kher: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं, पर आपको बता दें कि वे किसी फिल्म को लेकर खबरों में नहीं आए हैं, बल्कि किचन में उन्होंने ऐसा कुछ पकाया है कि उनके हिंदू होने पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. दरअसल अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे किचन में हैं और अंडे की भुर्जी अपने हाथों से बना रहे हैं और वे कह रहे हैं कि अंडे की भुर्जी आज अपने हाथों से बनाकर खाने का मन किया. फिर क्या था, यूजर्स उनके खिलाफ खड़े हो गए और श्रावण महीने का हवाला देते हुए बोल उठे कि तुम कैसे हिंदू हो जो सावन में यह खा रहे हो. एक यूजर ने लिखा – नकली पंडित जी, सावन चल रहा है. दूसरे ने लिखा – सावन में अंडा..? उफ़्फ़ विराट हिन्दू..?. इस तरह के और भी कमेंट लगातार आ रहे हैं. Bigg Boss OTT 2: शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए सलमान खान ने दो हफ्ते आगे बढ़ाया ‘बिग बॉस ओटीटी 2’, जानिए कब होगा समाप्त

देखें वीडियो:

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button