छत्तीसगढ़

भाजपा नेता का दिल्ली के एम्स अस्पताल में होगा इलाज, एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली


रायपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह की पहल पर सड़क हादसे में घायल भाजपा नेता का दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज कराया जाएगा। दरअसल बिलासपुर में भीषण हादसे में भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए थे जिनका बेहतर इलाज कराने के लिए उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया है। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित अन्य नेता घायलों का हाल जानने के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचे।

read also- हाथियों का आतंक जारी, क्षतिग्रस्त किया चार मकान, ग्रामीणों के बीच भय का माहौल

पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ता बस में सवार होकर शुक्रवार को सरगुजा संभाग के रायपुर जा रहे थे। सुबह करीब चार बजे बस अभी रतनपुर क्षेत्र के बेलतरा के पास पहुंची थी। तभी सामने खड़े हाईवा को तेज रफ्तार बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए और बस सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में करीब दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। जिसमें से छह की हालत गंभीर बताई गई। घायलों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के वक्त बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे।



Related Articles

Back to top button