छत्तीसगढ़

पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास, साथ की छग को दिया 7 हजार करोड़ रुपए का उपहार


रायपुर। पीएम नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे है, इस दौरान वे साइंस कॉलेज मैदान में आम सभा को संबोधित कर रहे है। सभा को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, छग को आज 7 हजार करोड़ रुपए का उपहार मिला। यह उपहार छग के लोगों के विकास के लिए है।

read also- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह को किया संबोधित, देखे वीडियो

उन्होंने आगे कहा, हमारी योजनाओं से आदिवासी क्षेत्रों में विकास हुआ है। आज भारत में आधुनिक अधोसंरचना निर्माण हुआ। हमने छग में 3500 किमी की NH परियोजना शुरू की। रेल,रोड,टेलीकाम पर छग में भारत सरकार ने काम किया है। 9 साल पहले छग के 20% गांवों में मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं थी, आज अब यह घटकर 6% हो गई है,इस पर काम हो रहा है।



Related Articles

Back to top button