Bawaal Teaser: Varun Dhawan – Janhvi Kapoor स्टारर ‘बवाल’ का टीजर हुआ रिलीज, 21 जुलाई को Prime Video पर Nitesh Tiwari की इस फिल्म का होगा प्रीमियर (Watch Video) |

Bawaal Teaser: प्राइम वीडियो ने दर्शकों का इंतज़ार ख़त्म करते हुए आज नई रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘बवाल’ की बेहद दिलचस्प झलक पेश की, साथ ही आधिकारिक तौर पर 21 जुलाई को इसके एक्सक्लूसिव ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की. साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा अश्विनी अय्यर तिवारी तथा नितेश तिवारी की अर्थस्काई पिक्चर्स के सहयोग से प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. Do Patti: Kaol और Kriti Sanon 8 साल बाद फिर आए साथ, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी मिस्ट्री थ्रिलर ‘दो पत्ती’
फिल्म ‘बवाल’ के टीज़र में अजय (वरुण धवन) और निशा (जान्हवी कपूर) के बीच प्यारे और उभरते रोमांस की झलक दिखाई देती है. मनोज मुंतशिर के बोल और मिथुन द्वारा रचित, अरिजीत सिंह की दिल को छू लेने वाली आवाज़ में प्यार भरा गीत — ‘तुम्हें कितना प्यार करते’ हर लम्हे को और भी शानदार बना देता है, क्योंकि इस मनभावन और सदाबहार प्रेमगीत में प्यार का एहसास है. देखें टीजर:
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




