पीएम मोदी के रायपुर पहुंचने का बदला समय, सुबह 10:10 बजे पहुंचेंगे पीएम मोदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे की शुरुआत शुक्रवार सुबह पौने ग्यारह बजे रायपुर में से होगी। मोदी पहले आयोजन स्थल पर सुबह 10:30 बजे पहुंच जाएंगे।
read also- Delhi: जनकपुरी इलाके में आज सुबह सड़क का एक बड़ा हिस्सा जमीन में धंसा, कोई हताहत नहीं, देखें वीडियो
इससे पहले पीएम मोदी का रायपुर में पहुंचने का समय 9.40 था। अब पीएम मोदी सुबह 10:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे जिसके बाद हेलीकाप्टर से सीधे साइंस कालेज मैदान पहुंचेंगे। पीएम मोदी करीब दो घंटे रायपुर में रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी राज्य की राजधानी में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के बाद पीएम साढ़े ग्यारह बजे रायपुर में जनसभा के जरिए इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। राज्य इकाई ने इस जनसभा के लिए दो लाख लोगों को इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है।
इसके बाद प्रधानमंत्री रायपुर से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।



