छत्तीसगढ़

बाइक सवार तीन युवक गिरे कुंए में, एक की हुई मौत, दो घायल… |


CG News: डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम बासीन के पास बाइक सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर कुंए में गिर गए। जिससे एक युवक की मौत हो गई है। वहीं 2 युवक घायल हैं। बताया जाता है कि सभी बाइक पर सवार होकर मिरोनी बैराज घूमने गए थे। मगर लौटने के दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया है। बता दें कि सुखापाली निवासी महेंद्र बघेल, राज कुमार निराला और सचिन जांगड़े तीनों दोस्त थे। तीनों रविवार को घूमने के लिए मिरौनी में बने बैराज गए हुए थे।

read more- Cg News: छत्तीसगढ़ का पहला ऑटोमेटिक फिटनेस टेस्टिंग सेंटर तैयार,अत्याधुनिक मशीनों से होगी गाड़ियों की जांच…

CG News: बताया गया है कि शाम होने पर तीनों लौट रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। वे अभी लौटने के दौरान ग्राम बासीन पहुंचे थे। इसी दौरान इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होने के बाद रोड किनारे बने कुंए में गिर गई। कुआं 40 से 50 फीट गहरा था। उधर हादसे की सूचना मिलने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे।

read more- पलारी ब्रेकिंग – खेत में मिली 26 वर्षीय विवाहिता की लाश, गांव में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

CG News:फिर सीढ़ियों के सहारे घायलों को निकाला गया था। वहां से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने महेंद्र बघेल नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया है। जबकि 2 अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। जहां उनकी हालत स्थिर है।



Related Articles

Back to top button