छत्तीसगढ़

राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला, मंत्रालय से जारी आदेश… |


Cg Transfer News: राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को राज्य प्रशासनिक सेवा के चार नए अधिकारी मिले हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में 30 जून को आदेश जारी कर दिया। 2014 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी व भू-अभिलेख कार्यालय के उपायुक्त उमाशंकर अग्रवाल को उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया हैं। इसी प्रकार वर्ष 2013 बैच के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी(सूडा) आशीष टिकरिया को उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

Cg Transfer News: डिप्टी कलेक्टर, बालोद रश्मि वर्मा को सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है और अरविंद शर्मा को महाप्रबंधक, भू-राजस्व स्मार्ट सिटी लिमिटेड को सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस पदस्थापना के बाद राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को अधिकारियों की कमी से थोड़ी राहत मिलेगी।

read more- CG NEWS: “विश्व सोशल मीडिया दिवस” के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन…

Cg Transfer News: राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले से ही राज्य सरकार को अधिकारियों की मांग की गई थी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में राज्य में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी रीना बाबा साहेब कंगाले को मिली हुई है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इस वक्त तबादलों का दौर चल रहा है। कई जगहों पर प्रशासनिक सर्जरी चल रही है। कभी आइपीएस अफसरों तो कभी पुलिस विभाग तो कभी आइएस अफसरों के तबादले किए जा रहे हैं।

Cg Transfer News: वहीं आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये सभी तबादले किए जा रहे हैं। वहीं आदांजा लगाया जा रहा है कि आगे और कई तबादले हो सकते हैं।



Related Articles

Back to top button