लुंगी पहने शख्स को देख सांड का चढ़ा पारा, गुस्साए जानवर ने उछालकर जमीन पर पटका |

Bull Attack Viral Video: सांड (Bull) अपनी गुस्सैल प्रवृत्ति के लिए जाने जाते हैं, जो अक्सर राह चलते लोगों पर भी हमला कर देते हैं. सांडों के हमले से जुड़े कई वीडियो भी अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में एक सांड (Bull) के हमले का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लुंगी में एक शख्स को देखते ही सांड का पारा चढ़ जाता है और दौड़कर वो शख्स पर हमला करके उसे जमीन पर गिरा देता है. लुंगी पहने शख्स के पास आते ही सांड तेज रफ्तार में उसकी तरफ लपकता है और हवा में उछालकर उसे पटक देता है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @earth.reel नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- क्या ये पर्सनल अटैक था, जबकि दबसरे ने लिखा कि शख्स को देखते ही सांड मचल गया और फिर… इसके अलावा कई लोगों ने हंसने वाली इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




