लोकल ट्रेन में गोलगप्पे बेचता नजर आया शख्स, चटकारे लेकर खाते दिखे यात्री |

Golgappas in Local Train Viral Video: गोलगप्पे (Golgappas) का नाम सुनते ही अधिकांश लोगों के मुंह में पानी आ जाता है, यह एक ऐसा स्ट्रीट फूड (Street Food) है जिसे ज्यादातर लोग खाना काफी पसंद करते हैं. लगभग हर उम्र के लोग गोलगप्पे चटकारे लेकर खाना पसंद करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स चलती लोकल ट्रेन (Local Train) में गोलगप्पे बेचता हुआ दिखाई दे रहा है और यात्री भी मजे से गोलगप्पे खाते नजर आ रहे हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स चलती ट्रेन में गोलगप्पे बेच रहा है और उसके आस पास तमाम यात्री नजर आ रहे हैं. इस दौरान एक शख्स बेफिक्र होकर गोलगप्पे खाने लगता है. इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- इस ट्रेन के हैंडल और डिब्बे की संरचना काफी पुरानी है और यह मुंबई की नहीं, बल्कि कोलकाता की लोकल ट्रेन है. एक अन्य यूजर ने लिखा है- कोलकाता की ट्रेनों में आजकल कुछ भी होता है.
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




