छत्तीसगढ़

कलेक्टर दीपक सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता रथ


कोण्डागांव। मंगलवार को कलेक्टर दीपक सोनी ने 11 से 24 जुलाई तक चलाये जाने वाले जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़े के लिए जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण कर जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में जानकारी का प्रचार करेंगी साथ ही यह रथ 11 से 24 जुलाई तक चलाए जाने वाले जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के संबंध में लोगों को जानकारी देते हुए लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के उपायों को अपनाने के संबंध में प्रेरित करेगी।



read also- CG NEWS: हिरण के सिंग और खाल के साथ 4 तस्‍करों को पुलिस ने धरदबोचा…

इस रथ का संचालन सभी ग्राम पंचायतों में 27 जून से 10 जुलाई तक किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 आर के सिंह, सिविल सर्जन डॉ0 सीआर ठाकुर, डीपीएम भावना महालवार सहित झम्मन वर्मा, डीपीएचएन नीतू उपस्थित रहे।



Related Articles

Back to top button