छत्तीसगढ़

बाइक सवार युवकों के ऊपर पेड़ गिरने से दो युवकों की मौत, एक घायल


जगदलपुर। कोड़ेनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायकोट के पास मंगलवार की रात को बाइक सवार युवकों के ऊपर अचानक से पेड़ गिर गई ।पेड़ के गिरने से 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल को मेकाज लाया गया, लेकिन उसने भी भर्ती होने से मना कर दिया।



रात करीब 8 बजे के लगभग रायकोट के पास तीनों युवक एक मोटरसाइकिल में सवार होकर कोड़ेनार की ओर जा रहे थे कि अचानक रायकोट के पास एक गुलमोहर का पेड़ बाइक सवार के ऊपर आ गिरा। इस हादसे में नीलू व रामचंद्र की मौत हो गई, जबकि डमरू घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही कोड़ेनार पुलिस मौके पर आ पहुंची, जहां शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया, वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन घायल ने भर्ती होने से मना कर दिया।

read also –CG NEWS: पीआरएसयू में रोजगार के अवसर बढ़ाने स्किल डेवलपमेंट सेंटर शुरू…

मामले के बारे में जानकारी देते हुए ठेकेदार जितेंद्र चौधरी ने बताया कि दरभा के ग्राम डोडरेपाल में नल जल योजना के तहत काम करा रहा था। उसके यहां भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम नीलू कश्यप (19 वर्ष), डमरू (22 वर्ष) नंदपुरा, रामचंद्र (22 वर्ष) कोंडागांव जिले के ग्राम हगुआ के अलावा अन्य युवक काम कर रहे थे। मंगलवार को जितेंद्र के द्वारा युवकों से काम के बारे में जानकारी ली।

Related Articles

Back to top button