तीन तलाक का इस्लाम से संबंध नहीं- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी… |

PM Modi MP Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को वायुसेना के विशेष विमान से मध्य प्रदेश के भोपाल के दौरे पर पहुंचे। स्टेट हैंगर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह समेत अन्य नेताओं ने उनकी आत्मीय अगवानी की। यहां से सड़क मार्ग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी रानी कमलापति स्टेशन पहुंचे। यहां पर उन्होंने इंदौर-भोपाल और जबलपुर-भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की प्रदेश को सौगात दी। तीन अन्य वंदे भारत ट्रेनों को भी वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।
PM Modi MP Visit: इसके उपरांत प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान में शिरकत करने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे। यहां से पीएम मोदी ने देशभर के 10 लाख भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो खराब मौसम की वजह से रद कर दिया गया। जानिए इससे जुड़ा पल-पल का अपडेट।
read more- विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में बैठक, सीएम भूपेश बघेल 5 बजे होंगे दिल्ली के लिए रवाना




