MP Shocking! पैसों के लिए बेटी ने बुजुर्ग माता-पिता और भाई को बनाया बंधक, घर में ही 4 महीने से थे कैद, खुलासा होने पर पुलिस ने छुड़ाया

MP Shocking! मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक शादीशुदा बेटी ने बुजुर्ग माता-पिता और अपने भाई को संपत्ति और कुछ पैसों के लिए पिछले चार महीने से बंधक बना कर रखा था. खुलासा होने के बाद पुलिस ने तीनों को छुड़ाने के बाद बेटी जिसका नाम निधि सक्सेना है. उसके खिलाफ केस दर्ज किया है.
आरोप है कि आरोपी बेटी निधि अपने पिता सीएस सक्सेना से तीन करोड़ रुपए की मांग रही थी. इतनी राशि नहीं होने पर बुजुर्ग दंपत्ति ने देना से मना कर दिया, जिस पर बेटी ने अपने ही मां- बाप को बंधक बना लिया और अपने पुत्र के साथ मिलकर बुजुर्ग दंपत्ति के साथ मारपीट करती थी. आरोप है कि बेटी उन्हें भर पेट खाना भी नहीं देती थी.
Tweet:
MP : भोपाल में बेटी पर ही अपने मां-पिता से बर्बरता का लगा आरोप, 4 महीनों तक उन्हें बंधक बनाकर रखा गया
◆ महिला उन्हें कमरे से बाहर नहीं निकलने देती थी, पीड़ित कमरे में ही शौच करते थे, खाने में सिर्फ़ एक रोटी ही मिलती थी
CS Saxena | Kanak Saxena | #Crime | Madhya Pradesh pic.twitter.com/ZWNJDj9md2
— News24 (@news24tvchannel) June 24, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




