जरा हटके

मगरमच्छ के सिर पर कपड़ा डालकर उसे पकड़ने लगा शख्स, जानवर को आया गुस्सा और फिर… |


Crocodile Viral Video: पानी के खूंखार जानवर मगरमच्छ (Crocodile) से पंगा लेना मौत के साथ खिलवाड़ करने जैसा ही है, इसलिए कहा जाता है कि इस जानवर (Animal) से दूरी बनाकर रखने में ही भलाई है. हालांकि कई बार लोग अपनी जान जोखिम में डालकर खूंखार जानवरों को रेस्क्यू भी करते हैं और उस दौरान जरा सी गलती भारी पड़ सकती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स मगरमच्छ के मुंह पर एक कपड़ा डालकर उसे पकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन तभी जानवर को गुस्सा आ जाता है और वो उस पर हमला कर देता है.



मगरमच्छ का हमला इतना तेज होता है कि शख्स के दोनों हाथ उसके मुंह में चले जाते हैं. हालांकि किसी तरह से शख्स खुद को पानी के इस खूंखार जानवर के चंगुल से आजाद कराने में कामयाब हो जाता है. इस वीडियो को ट्विटर पर @NoContextHumans नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 4.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: नाव में बैठकर मगरमच्छ से खिलवाड़ कर रहा था शख्स, तभी पानी के खूंखार शिकारी ने कर दिया हमला और फिर…

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button