नया ट्रैक्टर खरीदकर अपने गांव वापस आ रहे युवक की सडक दुर्घटना में मौत

जशपुर। जशपुर के बागबहार थाना क्षेत्र के रेडे गांव में मेन रोड पर बुधवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया। जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि युवक का शरीर क्षत विक्षत हो गया था। मृतक रंजन यादव है जो ग्राम तपकरा का रहने वाला था।
read also- पुलिस ने किया गांजा तस्करों को गिरफ्तार, दो बोरियों में गांजा बरामत
बुधवार को युवक नया ट्रैक्टर खरीदने पत्थलगांव गया था। वहां से नया ट्रैक्टर खरीदकर अपनी मोटरसाइकिल से (CG 17 KD 0185) वापस तपकरा अपने घर लौट रहा था। इस दौरान ट्रक को ओवरटेक कर आगे निकलने के चक्कर में ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बागबहार थाना प्रभारी वंश नारायण शर्मा ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया था। लेकिन ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव का पंचनामा कार्रवाई कर ली गई है पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।



