बस मोबाइल में बदलें ये छोटी सी सेटिंग, फोन में नहीं होगी स्पेस की कमी…

स्मार्टफोन यूज करने वाले करीब हर व्यक्ति के पास WhatsApp ऐप है. साथ ही वॉट्सऐप पर फैमिली ग्रुप, दोस्तों के ग्रुप, बहनों, भाइयों, ऑफिस और तमाम तरह के ग्रुप बना लेते हैं. कोई खास दिन आ जाए तो इन ग्रुप्स में लोग भर-भर के फोटोज, वीडियोज, GIFs, डॉक्यूमेंट्स आदि भेजते रहते हैं. ऐसे में ये सारे फोटोज और वीडियोज आपके फोन के स्टोरेज को फुल कर देते हैं. इसकी वजह से आपको बार बार फोन से फोटोज और वीडियोज डिलीट करने पड़ते हैं. इससे छुटकारा पाने के लिए WhatsApp एक कमाल का फीचर दे रहा है, जो ऑटो डाउनलोड को बंद कर देता है. खास बात ये है कि आप हर अलग-अलग चैट के लिए ऐसा कर सकते हैं. यानी अगर आपको लगता है कि किसी ग्रुप में गैर जरूरी फोटोज और वीडियोज आते हैं तो आप उस खास चैट में जाकर उसके लिए ऑटो डाउनलोड फीचर बंद कर सकते हैं.
read more- बिलाईगढ़ – चोरी की सूचना पर कारोबारी के घर जांच के लिए पहुंची पुलिस रह गई दंग, कारोबारी के घर से 2 करोड रुपए से अधिक की मिली नकदी
WhatsApp पर जब आपको कोई फोटो या वीडियो भेजता है तो वह ऑटोमेटिकली आपके फोन की गैलरी में जाकर सेव हो जाता है. यानी आपको फोटो या वीडियो खोलने के लिए उस पर टैप नहीं करना पड़ता है.
ऑटो डाउनलोड फीचर को कैसे बंद करें
स्टेप 1: WhatsApp में जाएं और किसी भी ऐसे चैट पर क्लिक करें, जिसके ऑटो डाउनलोड को आप डिसएबल करना चाहते हैं.
स्टेप 2: अब उस चैट के प्रोफाइल सेक्शन में जाएं
स्टेप 3: नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और Media Visibility पर क्लिक करें.
स्टेप 4: अब “No” पर क्लिक करें.
नोट: अगर आपको ये फीचर एनेबल करना है तो ऊपर दिया गया प्रोसेस ही करना होगा, सिर्फ नो की जगह “Yes” पर क्लिक करें.
आपका वॉट्सऐप ऑटो डाउनलोड अगर डिसएबल है तो इस बात को याद रखें कि आपको हर फोटो और वीडियो या डॉक्यूमेंट को डाउनलोड करना होगा.
क्या करें? अगर आपको लगता है कुछ लोग या ग्रुप्स गैरजरूरी वीडियो या फोटो भेजते हैं, तो आप ऐसे लोगों के ऑटो डाउनलोड को बंद ही रखें. अगर इन ग्रुप्स में कुछ जरूरी आता है तो आप खुद इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं.
ये डाटा आपका मोबाइल डेटा भी सेव करेगा. ये बहुत आसान है और अगर WhatsApp पर ऑटो डाउनलोड फीचर बंद है तो इससे आपका इंटरनेट डेटा भी बचेगा. यानी इस फीचर से आप फोन स्पेस और डेटा दोनों सेव कर सकते हैं.



