छत्तीसगढ़
पैसा डबल का झांसा देकर कंपनी में पैसा निवेश करने वाली कंपनी फरार

धमतरी। जिले से ठगी के नए-नए मामले आए दिन सामने आ रहे है। धमतरी के लोगों ने द वाइन ग्रुप नाम से कंपनी बनाकर करीब 1 करोड़ रूपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ितो ने बताया की द वाइन ग्रुप को गोवा का कंपनी बताया गया था, जिसका काम आनलाईन शराब बिक्री करना है। पीडितो का कहना है कि लालच में आकर उन्होने अपनी गाढ़ी कमाई को इस कंपनी में लगाया था। ऐसे में पीड़ित पैसा वापसी कराने की गुहार पुलिस प्रशासन से लगा रहे है।
read also- CG NEWS: रायपुर के रीवा गांव में खोदाई में मिले माघ शासकों के समय के सिक्के.
इस कंपनी ने कम समय में पैसा डबल का झांसा देकर कंपनी में पैसा निवेश करवाया था । बताया जा रहा है कि इस कंपनी में धमतरी और कुरूद ब्लाक के करीब 5 सौ लोगों ने एक करोड रूपये का निवेश किया है और अब यह कंपनी मोबाइल में बंद दिखा रहा है। बहरहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे है।




