रायपुर के रीवा गांव में खोदाई में मिले माघ शासकों के समय के सिक्के. |

CG NEWS: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग तहसील के रीवा गांव में पिछले कई कुछ वर्षों से पुरातत्व विभाग खोदाई कर रहा है। इस बार पुरातत्विदों को माघ शासन के समय के सिक्के प्राप्त हुए हैं। पुरातत्व विभाग के उप निदेशक प्रताप पारख ने बताया कि खोदाई में माघ शासकों का एक स्तूप, सोने का सिक्का, सिक्के बरामद हुए हैं।
CG NEWS: वरिष्ठ पुरातत्वविद् एके शर्मा के मार्गदर्शन में खोदाई शुरू होने पर एक स्तूप, सोने का सिक्का, माघ शासकों के साथ-साथ अन्य शासकों के सिक्के बरामद किए गए हैं। इस संबंध में पुरातत्वविद् राहुल सिंह ने कहा कि रीवा एक अनूठा सांस्कृतिक स्थल है और खोदाई के दौरान विभिन्न प्रकार के अवशेष मिलने से छत्तीसगढ़ के इतिहास को नया आयाम मिलेगा और इतिहास में एक नया अध्याय खुलेगा।
RAED MORE- शाॅपिंग काम्पलेक्स में लगी आग, पहली मंजिल की खिड़की से नीचे कूदकर दर्जनों महिला और पुरूष ने बचाई जान
CG NEWS: रीवा उत्खनन स्थल के संयुक्त निदेशक पुरुषोत्तम साहू ने बताया कि खोदाई में मिले ‘माघ वंशी’ सिक्कों पर विशेष शोध कार्य किया जा रहा है। माघवंशी सिक्कों के बारे में अधिकारियों ने बताया कि माघ शासन काल का आरंभ काल 650 ई से 700 ई के बीच माना जा रहा है। सिक्कों की जांच के बाद और नए रहस्य जानने को मिल सकता है।




