छत्तीसगढ़
बेखौफ़ होकर आपसी रंजिश के चलते युवक ने एक युवक को बीच सड़क में दिनदहाड़े रॉड से किया हमला… |

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अपराधी बेखौफ़ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही अनस मोहम्मद ने आपसी रंजिश के चलते राहुल वर्मा पर बीच सड़क में दिनदहाड़े रॉड से हमला कर दिया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
CG NEWS: मिली जानकारी के अनुसार, राहुल वर्मा और अनस मोहम्मद के बीच आपसी रंजिश थी। इसी के चलते मोहम्मद ने बीच सड़क पर दिनदहाड़े राहुल वर्मा पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आस-पास मौजूद लोग खड़े-खड़े देखते रहे मगर किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की।
READ MORE- CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंदा, हुई मौत…
CG NEWS: बाद में स्थानीय युवकों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।




