मनोरंजन

कुछ घंटों बाद ही शो से बाहर हुए पुनीत सुपरस्टार, पहले दिन ही कर बैठे ये गलती… |


Bigg Boss मशहूर कॉमेडियन पुनीत कुमार यानी लॉर्ड पुनीत सुपरस्टार को Bigg Boss OTT 2 से बाहर कर दिया गया है। यह फैसला शनिवार को शो शुरू होने के महज 12 घंटे बाद आया। उन्होंने अपनी हरकतों की वजह से पहले ही दिन सभी घरवालों के नाक में दम कर दिया था। और साथ ही शो में जाने से पहले सलमान खान को भी चेतावनी दी थी।पुनीत को एविक्ट करने का सबसे बड़ा कारण उनका सभी घरवालों को इरिटेट करना था।



Bigg Boss कभी वह अपने सिर पर फिनायल डाल रहे थे तो कभी मुंह पर टूथपेस्ट लगा रहे थे। उनकी घरवालों के साथ भी काफी बहस हुई। बार-बार बिग बॉस के समझाने और धमकी देने के बावजूद पुनीत नहीं माने और अपनी मनमानी की। फिर बिग बॉस ने घरवालों से पूछा कि क्या वह पुनीत के साथ एडजस्ट कर सकते हैं या नहीं। इस पर ज्यादातर घरवालों ने ‘न’ में जवाब दिया और पुनीत को बाहर जाना पड़ा।

READ MORE- पत्रकारिता के जनक और साहित्यकार पंडित माधवराव सप्रे की जयंती पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया नमन

Bigg Boss अपने फनी वीडियोज के लिए मशहूर कॉमेडियन पुनीत कुमार ने शो में जाने से पहले ही सभी के सिर में दर्द करने का मन बना लिया था, खासकर सलमान खान को इरिटेट करने का। पुनीत ने शो में जाने से पहले एक इंटरव्यू में कहा कि जब भी सलमान खान उन्हें सुनेंगे, एक्टर को डिस्प्रिन की जरूरत पड़ेगी।पुनीत ने एक मीडिया संस्थान संग बातचीत में कहा था ‘वे शो में एक ऐसे व्यक्ति के रूप में आने की कोशिश करते हैं, जो वे नहीं हैं। वे एक-दूसरे को गाली देते हैं और महिलाओं का अपमान करते हैं, लेकिन लोग मुझे किसी कारण से ही लॉर्ड कहते हैं।

Bigg Bossमैं एक ईमानदार इंसान हूं और मुझे यकीन है कि इन क्वालिटीज की वजह से फैंस मुझे वोट करेंगे’।पुनीत ने आगे बात बढ़ाते हुए कहा, ‘मैं उन्हें (सलमान खान) अपने स्टॉक में पर्याप्त डिस्प्रिन की सलाह दूंगा। जब भी वह मुझे सुनेंगे, उन्हें एक की जरूरत पड़ेगी। मेरे डायलॉग्स से उन्हें जरूर चिढ़ होगी। मुझे यकीन है कि वह सवाल करेंगे कि मेकर्स मुझे कहां से लाए हैं’।



Related Articles

Back to top button