बेटी के घर से एक दिन बाद लौटी पत्नी, पति ने गुस्से में डंडे से फोड़ा सिर फिर…

छत्तीसगढ़ – महासमुंद जिले के कोमाखान में अपनी बेटी के घर से एक दिन बाद लौटी पत्नी की उसके पति ने पिटाई कर दी। इस पिटाई से महिला के सिर पर चोटें आई हैं। इस घटना की रिपोर्ट पीड़ित महिला ने 16 जून को कोमाखान थाने में दर्ज कराई है।
Read Also – CGNews – स्कूली छात्रा का अपहरण कर बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया धनेश्वरी सोनवानी पति घनाराम सोनवानी ने कोमाखान थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मैं ग्राम उखरा में रहती हूं घरेलू काम करती हूं । मेरी शादी घनाराम सोनवानी के ग्राम उखरा के साथ करीब 30 साल पूर्व सामाजिक रीति रिवाज से हुई थी।
Read Also – CG News: ट्रैक्टर के सॉफ्ट में फंसी साड़ी ने ली युवती की जान…
प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि मेरी लड़की राजेश्वरी सोनवानी उम्र करीब 23 साल की है उसकी शादी करीब 3 माह पूर्व ग्राम डोंगरीपाली में हुई है। वहीं मेरा लड़का योगेन्द्र सोनवानी (उम्र 17 साल) मेरे साथ रहता है । प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि 13 जून 2023 को अपनी लड़की से मिलने मैं अपने पति एवं लड़के के साथ उसके ससुराल डोंगरीपाली गए थे।




