छत्तीसगढ़
मुंगेली – दंपति पर तीन भालुओं के झुण्ड ने किया हमला, जंगल गए थे लकड़ी काटने

अचानकमार टाइगर रिजर्व से विस्थापित गांव नया जल्दा के दंपति पर तीन भालुओं के झुण्ड ने हमला कर दिया, जिसमे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नया जल्दा का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी अनुसार पर लकड़ी के लिए जंगल गए 35 वर्षीय दंपति रमेश बैगा पर एक मादा भालू सहित 2 शावक के झुण्ड ने जानलेवा हमला कर दिया।वहीं भालुओं के हमले से पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए लोरमी के सामुदायिक अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया. जहां घायल का उपचार किया जा रहा है.

इस घटना को लेकर भालू के हमले से पीड़ित युवक की पत्नी सीता बैगा ने बताया कि जंगल लकड़ी काटने के लिए पति के सांथ गए हुए थे. इस दौरान तीन भालुओं के दल ने हमला कर दिया, जिसमें उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।



