छत्तीसगढ़

घर में लगी भीषण आग, सो रही महिला व 5 बच्चों की जलकर हुई मौत… |


Fire news :जिले के ग्राम रामकोला नगर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में सो रहे 6 लोगों की जलकर मौत हो गई। घटना में मां समेत 5 बच्चों की मौत की खबर सामने आई है। हादसे के बाद से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को जांच में लिया है बता दें कि पूरी घटना रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नं-2 उरदाह की है। जहां रात लगभग 12 बजे सरजू के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सरजू सब्जी व्यवसायी हैं।



READ MORE- CG NEWS: भूपेश सरकार की पहल,व्यापक जन-जागरण अभियान शुरू करने के दिए निर्देश…

जहां उनके टीन शेड के घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में सरजू की पत्नी व उसके 5 बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग लगने से टीन शेड के बने घर के परखच्चे उड़ गए और छत भी जल गई। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग से झुलसे लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।



Related Articles

Back to top button