झारखण्ड

JCB में बारात लेकर पंहुचा दूल्हा, इस खास नजारे को देखकर सभी हो गए हैरान… |


अनोखी शादी : झारखंड की राजधानी रांची में हुई एक अनोखी शादी चर्चा में है। यहां एक दूल्हा जेसीबी पर सवार होकर शादी करने पहुंचा। शादी के बाद दुल्हन की विदाई भी जेसीबी पर ही हुई। इस खास नजारे को देखकर सभी हैरान रह गए। फूलों की सजावट का काम करने वाले दूल्हा कृष्णा महतो रांची के नामकुम प्रखंड अंतर्गत टाटीसिलवे में रहते हैं। उनकी शादी चतरा बस्ती निवासी बुधराम महतो की बेटी आरती से तय हुई थी।



अनोखी शादी : कृष्णा महतो की इच्छा थी कि बारात अनोखे अंदाज में निकले। इसके लिए कृष्णा महतो ने महंगी गाड़ियों की जगह जेसीबी को चुना। उन्होंने जेसीबी पर सवार होकर बारात के साथ जाने का फैसला लिया। मंगलवार की रात कृष्णा महतो जेसीबी पर सवार हुए और 10 किमी का सफर तय करके बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे।

READ MORE- पटवारियों के हड़ताल का 30 दिन पूरा, पटवारी सरकार के आगे झुकने को तैयार

अनोखी शादी : फूलों से सजी जेसीबी को देखकर हर कोई हैरान था। जेसीबी में खुदाई के लिए लगे बकेट में मोटे-मोटे गद्दे भी बिछाए गए थे। सभी जेसीबी वाली इस अनोखी बारात को देखते ही रह गए। विवाह के बाद उसी जेसीबी में कृष्णा अपनी दुल्हन आरती के साथ घर लौट गए।



Related Articles

Back to top button