छत्तीसगढ़

दो ट्रको में जबरदस्त भिड़ंत , ट्रक परिचालक घायल, चालक मौके से फरार


पत्थलगांव। आज कल नवसिखियाँ परिचालक इन भारी-भरकम वाहनों को चलाते नजर आते है। जिसके कारण ऐसे हादसे होते रहते है। देर रात रायगढ़ रोड के टावर लाइन के पास लगभग 2:30 से 3:00 बजे के बीच एक ट्रक को ठोकर मारते हुए सामने से आ रही दूसरी ट्रक को जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें गाड़ी के चालक एवं परिचालक को गंभीर चोटे आई है।बताया जा रहा है कि वाहन रायगढ़ से गोरखपुर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना घटित ट्रक में चालक सो रहा था और परिचालक चला रहा था जिसकी वजह से हादसा हुआ है।



read also- ट्रन लेट होने के चलते, यात्रियों ने रोका लोकल ट्रेन, रेलवे के खिलाफ की नारेबाजी

परिचालक सामने से आ रही वाहन रायगढ़ की ओर जा रहा था। इसे ठोकर मारी जिसकी वजह से उसका बैलेंस बिगड़ा गया। पीछे से आ रही वाहन जबदस्त टक्कर मार दी। जिसकी वजह से वाहन के केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। परिचालक गंगाराम पासी 19 वर्ष गांव किरांव जिला मऊ उत्तरप्रदेश (प्रयागराज) चोटिल हो गया है। इस घटना के बाद चालक फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची, और घायलों को पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना से परिचालक बुरी तरह से फस गया, जिसे हाइड्रा की मदद से बाहर निकाल लिया गया और घायलावस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। इस घटना के बाद सड़क में भारी जाम लग गई।



Related Articles

Back to top button