मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में केबिनेट मंत्री रहे कुंवर भानू प्रताप सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शोक प्रकट


रायपुर : CG NEWS : रायगढ़ राजपरिवार के स्वर्गीय महाराजा चक्रधर सिंह के कनिष्ठ सुपुत्र और अविभाजित मध्यप्रदेश में केबिनेट मंत्री रहे कुंवर भानू प्रताप सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख प्रकट किया है। कुंवर भानू प्रताप सिंह का आज रायपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। कुंवर भानू प्रताप ने 90 वर्ष की उम्र में आखिरी सांसे ली। मुख्यमंत्री बघेल ने कुंवर भानू प्रताप सिंह के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।



read also- कांग्रेस नेता ने कही ये बात, छत्तीसगढ़ की गृहणियों को 500 रुपये में सिलेंडर होगा मुहैय्या



Related Articles

Back to top button