छत्तीसगढ़

खेतों में लगी भीषण आग रेलवे स्टेशन तक पहुंची, रिले पैनल जलकर खाक… |


CG NEWS: बालोद जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे के स्टोर रूम के खुले मैदान में रखे सामान जलकर खाक हो गए। दरअसल खेतों की सफाई के दौरान कचरा जलाने के आग लगाई गई थी। शाम होते होते यह आग खेतों से रेलवे यार्ड तक पहुंची और और आग तेजी से फैल गई।



CG NEWS: आग की लपटों में रेलवे के कई सामान जलकर खाक हो गए। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को बुलाया गया लेकिन आग इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाने में काफी देर हो गई और करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया।रेलवे विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आज देर शाम को लगी थी और बुझाते बुझाते रात हो गई सुबह जब नुकसान का अंदेशा लगाया गया तो लगभग डेढ़ करोड़ के सामान जलने की बात सामने आई।

READ MORE- CG NEWS: चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी हुआ ब्लास्ट, पास में खड़ी कार भी जलकर खाक…

CG NEWS: फिलहाल बाहर से टीम आकर इसकी जांच करेगी। रेलवे और पुलिस में भी इसकी सूचना दे दी गई है। आगे जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 



Related Articles

Back to top button