छत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे पर बस पेड़ से जा टकराई, बस में सवार कई यात्रि घायल


गिरीश गुप्ता गरियाबंद / नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर देवभोग मार्ग में आज बुधवार को सुबह 10 बजे देवभोग से मैनपुर की तरफ आ रही बस पेड़ से टकरा गई जिससे बस में सवार कई यात्रि घायल हो गए हैं। नेशनल हाईवे मार्ग में भारी भीड़ लगने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो गई है।



read also – महिला प्रोग्राम मैनेजरके खिलाफ बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का मामला, संरक्षण अधिकारी रीना लारया बर्खास्त

मिली जानकारी के अनुसार बस देवभोग से सवारी लेकर मैनपुर गरियाबंद की तरफ आ रही थी कि मैनपुर से 12 किलोमीटर दूर देवभोग सड़क में राजापड़ाव के आगे बस पेड़ से जा टकराया और कई लोग घायल हो गए हैं। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम है।

Related Articles

Back to top button