छत्तीसगढ़

शांति प्रेम भाईचारा का संदेश लेकर सायकल से छत्तीसगढ़ की यात्रा पर निकले राजनांदगांव के यश सोनी




कुश अग्रवाल ब्यूरो बलौदाबाजार – राजनांदगांव शहर के युवा 26 वर्षीय यश सोनी अपनी सायकल से छत्तीसगढ़ के तमाम जिलों में यात्रा कर शांति प्रेम भाईचारा का संदेश दे रहे हैं ।
उन्होंने अब तक 14000 किलोमीटर का सफर तय किया है और आज बलौदा बाजार जिला के पलारी में पहुंचे ।

यश सोनी अपने संदेश के साथ छत्तीसगढ़ के हर जिले और गांव में पहुंच रहे हैं। राजनांदगांव निवासी यश सोनी की उम्र 26 साल है और वह अपने उद्देश्यों को लेकर छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में अपना दौरा कर रहे हैं और लोगों के बीच पहुंच रहे हैं।

उनके उद्देश्य में प्रमुख रूप से पर्यावरण, पुलिस प्रोटेक्शन, सामाजिक मुद्दे, शांति व्यवस्था बनाए रखने सहित तमाम उद्देश्य हैं। और इन सबने इनका मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री से मुलाकात करना है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ शासन की गांव गांव में चल रही जनकल्याणकारी योजनाएं को लेकर लोगों का क्या फीडबैक है ये भी बताना चाहते है।यश ने इससे पहले भी 60000 किलोमीटर की साइकिल से सफर की थी उसे समय में राजधानी दिल्ली राजस्थान पंजाब हरियाणा और कई राज्यों में पहुंचे थे और अब सायकल से पूरी छत्तीसगढ़ के जिलों में जा रहे हैं और बलोदा बाजार में सफर करते तक 14000 (एक हजार चार सौ) किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं, और उनका आगे का सफर बस्तर की ओर जारी रहेगा।

यश सोनी का सपना आगे चलकर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में भर्ती होकर छत्तीसगढ़ की सेवा करना चाहते हैं इसके लिए ये सीजी पीएससी की तैयारी भी कर रही है ।
वे जहां भी जाते हैं वहां शांति एवं भाईचारा पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए जाते हैं पलारी पहुंचने पर थाना प्रभारी पलारी के द्वारा भी इनका जोर शोर से स्वागत किया गया। एवं आगे की यात्रा के लिए यह शुभकामनाएं दी।



Related Articles

Back to top button