युवको के बीच विवाद इतना बढ़ा की बात चाकूबाजी तक पहुंच गई, एक युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस कर रही मामले की जांच

बलौदाबाजार। लोग छोटी छोटी बात पर चाकूबाजी और हत्या करने लगे हैं। अब इनके मन में न तो पुलिस का और न कानून का कोई डर रहा गया है। इन पर पुलिस की पेट्रोलिंग का भी कोई असर नहीं हो रहा है। बीच बाजार में लोग चाकूबाजी पर उतर आए है। अब इनके मन में कानून का भी कोई दर नहीं रहा गया है। ऐसा ही घटना भाटापारा में भी हुई। चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज चल रहा है , बताया जा रहा है कुछ युवाओं के बीच विवाद शुरू हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि बात चाकूबाजी तक पहुंच गई।
read also- Accident: महिंद्रा के एरिया मैनेजर की मौत,राजधानी के तेलीबांधा चौक में हुआ बड़ा हादसा,
इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए भाटापारा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है , जहां युवक का इलाज चल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है. हालांकि, चाकूबाजी के कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद भाटापारा के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।



