छत्तीसगढ़

CGNews – दो युवकों ने महिला से गैंगरेप कर की हत्या, कुएं से पानी भरने गई थी महिला


छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 10 दिन बाद गैंगरेप के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पड़ोस के ही दो युवकों ने महिला से गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी थी।



बताया जा रहा है कि, दोनों आरोपी पिछले कई दिनों से महिला पर बुरी नजर बनाए रखे हुए थे। 29 मई की शाम अकेली पाकर उसके साथ दरिंदगी कर दी। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।

पुरा मामला गीदम ब्लॉक के हाऊरनार ग्राम पंचायत का है। इस गांव के एक पारा की रहने वाली 25 साल की शादीशुदा महिला 29 मई की शाम कुएं से पानी भरने गई हुई थी। उसके घर से कुएं की दूरी महज 500 मीटर है। शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच वह घर लौट रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले 2 युवक दशाराम भास्कर (25) और मुन्नाराम भास्कर (19) भी उसी तरफ आ रहे थे।

दोनों युवकों ने महिला को अकेली देख मौके का फायदा उठाकर उसके मुंह को बांधकर झाड़ियों की तरफ ले गए।जिसके बाद जबरदस्ती दोनों ने बारी-बारी महिला के साथ दरिंदगी की। फिर किसी को पता न चले इसलिए दोनों ने महिला की साड़ी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक मौके से भाग निकले थे। जब महिला घर नहीं पहुंची तो उसी रात परिजन उसे ढूंढने निकले थे। जिन्होंने झाड़ियों के पीछे महुआ पेड़ के नीचे से महिला की नग्न हालत में लाश बरामद की थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।



Related Articles

Back to top button