छत्तीसगढ़
केरल में मानसून ने दी दस्तक, छत्तीसगढ़ में इस दिन से मानसून का दस्तक

रायपुर : CG Weather Update : केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है. एक हफ्ते बाद महाराष्ट्र और गोवा में मानसून पहुंचने की संभावना है. दिल्ली सहित उत्तर भारत में इस महीने के अंत में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है. वहीँ छत्तीसगढ़ की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार 17 जून तक प्रदेश में मानसून पहुंचने आसार है।
केरल में इस बार मानसून एक हफ्ते लेट है हालांकि मौसम विभाग ने इस बार मानसून के सामान्य रहने की उम्मीद जताई है. बात करें छत्तीसगढ़ की तो मौसम विभाग ने 17 जून तक प्रदेश में मानसून पहुंचने की पुष्टि की है।




