छत्तीसगढ़

ब्रांड के नाम पर डुप्लीकेट कपडे बेच रहा था दूकानदार, पुलिस ने मारा छापा… |


रायपुर। राजधानी रायपुर में देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर माल के सामने नाइक, लिवाइस, अंडर आर्मर कंपनी के डुप्लीकेट कपड़े बेचने वाले कारोबारी हरेश आहुजा पर कार्रवाई की गई। कपड़ा कारोबारी पर कापीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कारोबारी के खिलाफ थाने में शिकायत यूनाइटेड ओवरसीज ट्रेडमार्क कंपनी के इंफोर्समेंट आफिसर शोभा केवट ने दर्ज की थी।



Read More- राजधानी रायपुर व रायगढ़ में कई उद्योगपति और कारोबारियों के यहां ईडी का छापा

पुलिस ने शिकायत मिलने पर कारोबारी हरेश की दुकान पर दबिश दी और बड़ी मात्रा में डुप्लीकेट कपड़े जब्त किए गए। नाइक कंपनी के 584 लोवर, नाइक जार्डन कंपनी के 406 लोवर, लिवाइस कंपनी के 96 जींस और 300 लोवर, लिवाइस कंपनी के 300 लोवर सहित अन्य सामान जब्त किया गया।



Related Articles

Back to top button