मरवाही में हाथियों का आतंक,एक मकान व पांच खेतो की फसल को रौंदा… |

बिलासपुर। वनमंडल मरवाही सिवनी सर्किल घुसरिया बीट में पांच हाथियों के दल ने एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं पांच खेतो की फसल रौंद डाला। इस घटना से ग्रामीण परेशान है और वन विभाग से नाराज भी है। उनका कहना है कि इस तरह की परेशानियों से बचाने के लिए वन विभाग के पास किसी तरह ठोस उपाय नहीं है। जिसके चलते ही ग्रामीणों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
Read More- Bilaspur Crime : चैन स्नेचर्स के वजह से इस इलाके में महिलाओं का आना-जाना हुआ मुश्किल…
Elephant Attack Bilaspur: घटना कक्ष क्रमांक 2051 की है। चूंकि हाथी चार महीने से इस क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। इसलिए वन अमले को 24 घण्टे सतत निगरानी करने का आदेश है। निगरानी के साथ- साथ अमला रिपोर्ट भी दे रहा है। नुकसानी का यह आंकड़ा मंगलवार का ही है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि हाथी वर्तमान में कक्ष क्रमांक 2051 के बड़े तालाब के पास विश्राम कर रहे हैं।
केवल ग्रामीणों को समझाइश देकर औपचारिकता पूरी कर रहा है। इसकी वजह से ग्रामीण दहशत में है आलम यह है कि डर के मारे ग्रामीण जंगल के अंदर या आसपास भी नहीं भटक रहे हैं इसके अलावा रात जागकर गुजारनी पड़ रही है क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं हाथियों का दल गांव में घुसकर मकानों को क्षतिग्रस्त ना कर दें। वन अमला सबसे ज्यादा चिंतित जनहानि को लेकर ही है।




