मध्यप्रदेश

40 बच्चों से भरी बस ट्रक से टकराई, 2 की मौत, अफरा तफरी का माहौल.. |


Accident:नर्मदापुरम से वनवासी कार्यक्रम के तहत ग्वालियर शाजापुर जा रही बच्चों से भरी बस से ट्रक टकराई। बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है और 40 लोग घायल हो गए हैं।



READ MORE- CG News: सीएम भूपेश बघेल राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के समापन में होंगे शामिल…

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। हादसा ट्रक के टायर फटने के बाद बस से टकराने से होना बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे जा रहे वनवासी कार्यक्रम के तहत नर्मदापुरम के बच्चे ग्वालियर से शाजापुर बस से जा रहे थे।

बस शिवपुरी के पास पहुंची ही थी कि हाइवे पर पास से गुजर रहे एक ट्रक का टायर फट गया। जिससे वह बस से टकराया और बस पलट गई। घटना में 40 बच्चे घायल हो गए जबकि दो की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से बच्चों को अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक ड्रायवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



Related Articles

Back to top button