नागिन 6 में आया ट्विस्ट, दर्शकों को मिलेगा मनोरंजन का फुल डोज… |

Entertainment- एकता कपूर के सुपरहिट शो नागिन 6 में टीवी के जाने-माने अभिनेता वत्सल सेठ की एंट्री होने वाली है। एक्टर को तेजस्वी प्रकाश के अपोजिट कास्ट किया गया है। शो की कहानी में जल्द लीप आने वाला है।
Read More- सड़क हादसे में जनपद सभापति की मौत, अपने दोस्तों के के साथ बाइक पर कही जा रहे थे सभपति
नागिन 6 के अलावा इस शो में आएंगे नजर
इस शो में जल्द ही एक नया लीप आएगा। इसमें अभिनेता को इंट्रोड्यूस किया जाएगा। वह तेजस्वी प्रकाश के अपोजिट नजर आएंगे। वत्सल सेठ ने 3 साल पहले टेलीविजन से ब्रेक ले लिया था। उन्हें ‘यह रिश्ते हैं प्यार के’ में देखा गया था। इसके अलावा, उन्होंने एक हसीना थी, हासिल और रिश्तों का सौदागर बाजीगर जैसे शो में काम किया है। उन्होंने नागिन 6 के अलावा तितली भी काम करने का मन बनाया है।
Read More- पुलिस ने किया 5 जुआरियों को गिरफ्तार, पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं जुआ-सट्टा, अवैध शराब बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त निर्देश
पिता बनने वाले हैं वत्सल
वत्सल सेठ की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर की पत्नी इशिता दत्ता जल्द ही मां बनने वाली हैं। दोनों ने मेटरनिटी फोटोशूट के साथ अपने माता-पिता बनने पर खुशखबरी जताई थी। इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने 2017 में शादी कर ली थी। दोनों ने कई वर्षों तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों की पहली बार मुलाकात रिश्तों का सौदागर बाजीगर के सेट पर हुई थी।




