भूपेश बघेल ने बीजेपी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा बीजेपी या तो धर्मांतरण करेंगे या दंगा फैलाएंगे

रायपुर। शुक्रवार को CM भूपेश बघेल ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात। इस द्वौरान बघेल ने केंद्र सरकार के समक्ष राज्य के लिए कई कई सारी मांगे राखी है। जहां सीएम बघेल ने जनगणना जल्द कराने, जीएसटी क्षतिपूर्ति,कोल रायल्टी सहित विभिन्न लंबित मांगों पर प्रधानमंत्री से चर्चा की। सीएम ने प्रधानमंत्री से नवा रायपुर से दुर्ग के लिए शुरू किए जाने वाले लाइट मेट्रो सर्विस के लिए भी सहयोग की मांगा की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे से वापस लौट आए हैं। दिल्ली दौरे से लौटने के बाद बघेल ने दिल्ली दौरे में केंद्र सरकार से हुई हर एक चर्चे का जिक्र मीडिया के साथ किया है। उन्होंने बताय की राष्ट्रीय महाधिवेशन के बाद पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनकी मुलाकात और चर्चा हुई। जिसमे संगठन को लेकर भी बाते हुई। चर्चा में कहा गया प्रदेश में आने वाले दिनों में कई बदलाव होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर सीएम बघेल ने कहा कि 12 साल से नए हितग्राहियों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसीलिए भूपेश बघेल ने जनगणना करने की बात कही है।
उन्होंने कोयले की रायल्टी की भी मांग की है, साथ ही मेट्रो रेल को लेकर विधानसभा में हमने घोषणा की है और भारत सरकार से भी हमने मदद की मांग की है । उन्होंने बताया की G-20 को लेकर सितंबर में छत्तीसगढ़ में बैठक होगी।
भाजपा द्वारा कांग्रेस को रावण की सेना कहने पर बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी के पास कोई मुद्दा है नहीं, इस लिए वे या तो धर्मांतरण करेंगे या दंगा फैलाएंगे। 15 सालो में बीजेपी मां कौशल्या के मंदिर का जीर्णोद्धार तक नहीं कर पाए। ये केवल धर्म के नाम पर वोट ले सकते हैं। सीएम बघेल ने प्रधानमंत्री द्वारा किए होली की तारीफ को भी मुस्कुराते हुए जाहिर किया। वापसी के समय मुख्यमंत्री बघेल ने पीएम मोदी को राजकीय पशु वनभैंसे का प्रतीक चिन्ह भेंट भी किया।




