मेकर्स को हो सकता है करोड़ों का नुकसान! रिलीज से पहले ही लीक हो गई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की स्टोरी… |

मुंबई : रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, साथ ही इसमें कॉमेडी और रोमांस का भी तड़का है। बीते दिनों जब निर्माता करण जौहर का जन्मदिन था, तब उन्होंने इस खास मौके पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का पहला लुक साझा किया था। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का अवतार बहुत प्यारा था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। अब फैंस को इस फिल्म का बेसब्री का इंतजार है। वहीं खबर आ रही है कि इस फिल्म की कहानी लीक हो गई है।
READ MORE- CG News : सीएम भूपेश बघेल ने किया बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल का शुभारंभ…
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: दरअसल किसी ने कथित तौर पर रेडिट पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का प्लॉट लीक कर दिया है। इस यूजर ने फिल्म की पूरी कहानी बताई है। लिखा है कि फिल्म में दिल्ली का बैकग्राउंड है। रणवीर सिंह एक ऐसे लड़के की भूमिका निभा रहे हैं जिसे फिजूलखर्ची पसंद है। वहीं दूसरी तरफ, आलिया भट्ट ईमानदार ऑडिटर्स के परिवार की एक बंगाली लड़की हैं। हालांकि इससे यह पता तो नहीं चलता कि फिल्म की कहानी क्या है, लेकिन फिर भी यूजर्स इसे पढ़ने के बाद काफी ज्यादा एक्साइडेट हो रहे हैं।
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: सिर्फ इतना ही नहीं इस पोस्ट पर भी जमकर लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। कोई इसे तू झूठी मैं मक्कार की कहानी बता रहा है तो वहीं कोई कह रहा है कि कैसे इतनी बड़ी फिल्म की कहानी लीक हो सकती है। वहीं इस फिल्म की बात करें तो करण जौहर ने इस फिल्म के लिए अर्जुन बिजलानी, श्रीति झा और श्रद्धा आर्या को भी लिया है। टॉप टीवी एक्टर्स ने फिल्म में कैमियो भी किया है। इसके अलावा फिल्म में शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी नजर आने वाले हैं।




