छत्तीसगढ़

Big Breaking-पद्मश्री अनुज शर्मा करेंगे बीजेपी में प्रवेश, यहां से लड़ेंगे चुनाव….


रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के जाने माने सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा बीजेपी का दामन थामने वाले है, कुछ ही देर में इस खबर पर मुहर लग सकती है। इनके साथ ही करीब 200 लोग भी बीजेपी का हाथ थाम सकते हैं। इसके अलावा पद्मश्री राधेश्याम बारले भी बीजेपी में प्रवेश की सूचना आ रही है।

इनके नाम शामिल
छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त पंथी नर्तक पद्मश्री से सम्मानित डॉ. राधेश्याम बारले, छत्तीसगढ़ी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा और हाल ही में आईएएस की नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले नीलकंठ टेकाम भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Read More- Trains Cancelled: रेलवे ने रद्द की 6 ट्रेने, घर से निकलने से पहले देख ले लिस्ट…

बलौदाबाजार सीट से उतर सकते है अनुज
अनुज शर्मा आज छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे भारत मे एक सफल एक्टर रूप मे जाने जाते हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में इन तीनों दिग्गजों के आने से भाजपा को बड़ा फायदा होने वाला है। कहा जा रहा है कि पार्टी इन तीनों लोगों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बना सकती है। ऐसी भी सूचना है कि पद्मश्री अनुज शर्मा को आने वाले विधानसभा चुनाव में बलौदाबाजार सीट से उतर सकते हैं।

दुर्ग से चुनाव सकते है डॉ. राधेश्याम बारले
वहीं डॉ. राधेश्याम बारले की बात की जाए तो वे दुर्ग जिले के पाटन इलाके के रहने वाले हैं। एम.बी.बी.एस. के पढ़ाई करने वाले डॉ. बारले के भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच अब ये भी कहा जा रहा है कि उन्हें भाजपा दुर्ग जिले के ही किसी सीट से चुनाव लड़ा सकती है। चूकिं दुर्ग जिले की 6 विधानसभा सीटों में से अभी भाजपा के पास यहां केवल एक सीट है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि डॉ. राधेश्याम बारले को किसी एक सीट से चुनावी मैदान पर उतारा जा सकता है।

जल्द हो सकते है बीजेपी में शामिल..



Related Articles

Back to top button