छत्तीसगढ़

15 वर्षिय नाबालिग छात्रा की आम के पेड़ पर लटकी मिली लाश, इलाके में हड़कंप |


कोरबा जिले से आत्माहत्या करने का मामला सामने आया है। यहाँ पाली थाना के अंतर्गत ग्राम फुलवारीपारा निवासी कुमारी आरती पिता बुधेराम गोड़ 15 वर्ष की लाश आम के पेड़ पर लटकी मिली है। मृतका करीबन दोपहर 2 बजे अपने घर से गांव में ही रहने वाले अपने मामा के यहां जाने के लिए निकली थी। सुबह उसकी लाश गांव के बाहर आम के पेड़ पर काफी उंचाई पर लटकी मिली।

जानकारी के अनुसार मृतिका की लाश आम के पेड़ पर लटकी मिली है। आम के पेड़ में 8 फुट तक टहनिया नहीं है। फंदा लगभग 10 फुट ऊपर टहनी में बंधा हुआ है। लोगों को यह आश्चर्य है कि आखिर नाबालिग इतनी उपर कैसे चढ़ सकती है। प्रथम दृस्टि से हत्या की आशंका जताई जा रही है। लोगों का मानना है कि हत्या कर उसे पेड़ पर लटका दिया गया है। फ़िलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Related Articles

Back to top button