छत्तीसगढ़
नेशनल हाईवे में दो ट्रकों में टक्कर से बड़ा हादसा , ट्रक के केबिन में खाना बनाने के लिए रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट

कोरबा। कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे में एक तेज रफ्तार ट्रक में रखी गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे से आ रही एक और ट्रक उससे टकरा गई। इस टक्कर से ट्रक के केबिन में खाना बनाने के लिए रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। भिड़ंत के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में भीषण आग लग गई। इस दौरान चालक और परिचालक ट्रक के केबिन में ही फंसे रहे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ये घटना बांगो थाना क्षेत्र में चोटिया के पास की है। जिसके बाद डायल 112 और पुलिस की टीम ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों घायलों में चालक का नाम युवराज मानिकपुरी है और दूसरे का नाम शरीफ खान है।
read also- दो जगहों पर नक्सलियों ने दिया आगजनी की घटना को अंजाम, नक्सलीयो ने जलाये डेढ़ सौ बोरी तेंदूपत्ता



