छत्तीसगढ़
प्रदेश में 5500 पटवारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर, जब तक 9 सूत्रीय मांगे पूरी नहीं होती जारी रहेगा हड़ताल

बिलासपुर : प्रदेश भर के पटवारी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। मंगलवार को पटवारी संघ ने पत्रकार वार्ता कर अपना दर्द बयां किया। इस दौरान बताया गया पिछले वर्ष दिसंबर 2020 में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया था। राजस्व मंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित किया गया, आज तक आश्वासन पर कोई पहल नहीं होने पर पुनः धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। संघ ने बताया जब तक हमारी 9 सूत्रीय मांगे पूरी नहीं होती अनिश्चित समय तक प्रदर्शन जारी रहेगा। ध्यान रहे प्रदेश में 5500 पटवारी हड़ताल कर रहे हैं, उन्होंने बताया धरना से 59000 नामान्तरण के काम अटके हैं, साथ ही हजारों की संख्या में प्रमाण पत्र के काम रूके हैं। जब तक सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करती हम काम पर वापस नहीं लौटेंगे।
read also- वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी ने लगाया थैलेसीमिया बच्चों के लिए ब्लड डोनेशन कैंप, हर महीने लगता है बच्चों के लिए ब्लड डोनेशन कैंप




