छत्तीसगढ़

नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी… |


CG News जिले के दर्री मार्ग पर कोहड़िया क्षेत्र में एक नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने जेसीबी और अन्य संसाधन की सहायता से कंकाल को बाहर निकाला। वहीं कुछ लोग अटकले लगा रहे कि यह कंकाल एक युवती का हो सकता है जो पिछले कुछ दिन से लापता है और उसकी खोज की जा रही है।

Read More- युवा पीढ़ी हो सशक्त, मिले सबको रोज़गार सुरक्षित भविष्य को लेकर, संकल्पित छत्तीसगढ़ सरकार – सीएम भूपेश

बता दें कि घटना स्थल सीएसईबी रिटर्न्स कैनाल के नजदीक का है। यहां पर नर कंकाल को एक व्यक्ति ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। कुसमुंडा पुलिस थाना प्रभारी कृष्ण कांत वर्मा ने बताया कि कोहडिय़ा मुख्य मार्ग पर कंकाल को निकालने की कार्यवाही की जा रही है। इस बीच इस बात का हल्ला हो रहा है कि जो कंकाल मिला है, उसका संबंध इस इलाके की एक युवती से हो सकता है। काफी समय से वह लापता है और इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।

लंबा समय गुजरने के बाद भी युवती का कोई पता नहीं चल सका है इसलिए आशंका जताई जा रही है कि कंकाल उस युवती का हो सकता है। हालांकि अब तक आसपास में ऐसे कोई प्रमाण नहीं मिले हैं जिससे इस प्रकार के दावों की पुष्टि की जा सके। इसलिए यहां से प्राप्त नर कंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए पुलिस भेजेगी और इस आधार पर वास्तविक तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे की माजरा क्या है।



Related Articles

Back to top button