छत्तीसगढ़

नाव पर सवार होकर मछली मारने गए दो दोस्त मौसम का मिजाज बिगड़ने से पाने में फसे , एक की डूबने से मौत दूसरे ने किसी तरह बचाई जान


रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। मौसम का मिजाज बिगड़ने और तेज़ हवाओं से मछली पकड़ने गए युवकी की नाव पलट गई , नाव में सवार दोनों युवक पानी में फस गए। घटना लैलूंगा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जाम बहार की है जहाँ दोपहर दो दोस्त नाव पर सवार होकर मछली मारने गए थे । इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और तेज़ हवाओं से उनकी नाव पलट गई।

read also –पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आज समापन आज

इस घटना में एक युवक ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बाच ली। लेकिन वहीं दूसरे युवक की गहरे पानी में डूबते चले जाने से आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत हो गई है। जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम के अलावा गोताखोरों की टीम युवक की लाश की पतासाजी जुटी हुई है।घटना के बाद लापता युवक संदीप की खोजबीन पुलिस टीम, गोताखोरों की टीम स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू आपरेशन शुरू हुई की गयी। मगर देर शाम तक उसका कहीं कोई पता नही चल सका है।

मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जमाबहार में आज दोपहर दो दोस्त संदीप लकड़ा और रोशन मिंज मछली मारने लैलूंगा के खम्हार पाकुट बांध गए हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ने के साथ तेज आंधी-तूफान चलने के बाद उनकी नाव पलट गई। इस दौरान रोशन किसी तरह तैरकर बाहर आ गया‌ । लेकिन उसका दोस्त संदीप गहरे पानी में चले जाने से डूब गया है। इसकी जानकारी रोशन मिंज ने गांव में दी, जिसके बाद पुलिस को सुचना दिया गया।



Related Articles

Back to top button