छत्तीसगढ़
इस बात पर नवविवाहिता ने कर ली आत्महत्या, परिजनों का पति पर गैरसंबंध होने का आरोप
पति से मामूली बात पर विवाद होने के बाद एक नवविवाहिता महिला ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि गुस्से में आकर महिला ने जहर पी लिया। इसके बाद महिला को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
मौत के बाद भड़के परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि युवक अपनी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करता था साथ ही दूसरी महिला से उसका संबंध था। इन सब से छुटकारा पाने के लिए उसकी पत्नी ने आत्महत्या की।
परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों के बीच हुए विवाद की वजह तलाश रही है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस जल्द ही मामले में कुछ बयान देगी।




