झारखंड में भी करोड़ों का हुआ है शराब घोटाला ? छत्तीसगढ शराब घोटाले के तार जुड़े रहे झारखंड से

छत्तीसगढ़ में करोड़ों का शराब घोटाला हुआ है। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के तार अब झारखंड से जुड़ रहे हैं। अब झारखंड में शराब घोटाले का सिरा तलाश किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो ईडी अब झारखंड में शराब घोटाले की जांच करने की तैयारी में है। उसने कई अहम सबूत इकट्ठा कर लिए हैं और जल्द ही झारखंड में शराब घोटाले से बड़ा पर्दा हट सकता है। वहां के अधिकारियों से पूछताछ के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने झारखंड राज्य बिवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) से जानकारी मांगी है। इडी ने इस मामले में जेएसबीसीएल को पत्र लिखा है। झारखंड में वर्ष 2022-23 में नयी उत्पाद नीति लागू की गयी थी।
read also – मोबाइल के लिए लाखों लीटर पानी बहाने वाले फूड इंसपेक्टर ने दी सफाई , कहा मैनें नहीं किया कोई गलत काम…
छ्त्तीसगढ़ शराब कंसलटेंट, सप्लायरों और झारखंड के उत्पाद विभाग ने झारखंड के सरकारी राजस्व को 450 करोड़ रुपए से अधिक का उत्पाद राजस्व का घाटा कराया है। विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कई मौकों पर हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए यह आरोप लगा चुके हैं। झारखंड में बड़े पैमाने पर शराब घोटाला हुआ है, सच क्या है अब इसकी जांच होने की संभावना है।




