20 January 2020 – जानिए आज का राशिफल
मेष: दिन उत्तम मिश्रित फलकारक है। अधिकारी से अनबन नुकसानदायक हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। पारिवारिक जीवन और सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। दाम्पत्य में समरसता बनी रहेगी।
वृषभ: आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। शाम के समय के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें अचानक लाभ हो सकता है।
मिथुन: दिन पूर्वार्ध में लाभ की संभावना है। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनियां अपनी मुट्ठी में ही समझें। रात्रि के समय मित्रों, परिजनों के साथ परिहास में व्यतीत होगा।
कर्क: अपने आप में मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र मे मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।
सिंह: शत्रु जनित षड़यंत्र, विवाद से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक चिंताओं से मन खिन्न रहेगा। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेन-देन न करें।
कन्या: परिजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी।
तुला: पद, अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समयोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी। दूर-समीप का यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यावसायिक शैथिलता ग्रहपंपंच से अन्तर्मन क्षुब्ध रहेगा।
वृश्चिक: दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारी वर्ग से अच्छी सांठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशा जनक विचारों से बचें। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु: विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रूका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। लापरवाही न बरतें, अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा।
मकर: वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के शुरुआत में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। सत्कर्म जन्म पुण्यार्जन से सिद्धि प्राप्त होगी।
कुंभ: राशि के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। उत्तरदायित्व की वृद्धि स्थिरता को जन्म देगी। वाहन भूमि खरीदने, स्थानांतरण का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है।
मीन: संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। आज खास उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा परन्तु मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।



