मनोरंजन

60 साल की उम्र में दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी, जाने कौन है इनकी दुसरी पत्नी…


बॉलीवुड के शानदार और पॉपुलर एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है। आशीष विद्यार्थी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने विलन का किरदार निभाने वाले एक्टर यही। उन्होंने असम में रहने वाली रूपाली बरुआ के साथ गुपचुप तरीके से दुसरी शादी रचा ली है। दोनों ने कोर्ट मैरिज की। जैसे ही आशीष विद्यार्थी और रुपाली की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई, हर तरफ से कपल को बधाईयां मिल रही है।

read also- CG Breaking : 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा फार्म की तारीखों का हुआ ऐलान…

फैंस एक्टर की नई पत्नी रूपाली बरुआ के जानने के लिए काफी एक्साइटेड है कि आखिर ये रूपाली बरुआ है कौन, जिन्होंने आशीष विद्यार्थी संग दूसरी शादी की है। आशीष विद्यार्थी और रूपाली बरुआ की शादी में दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे। 60 साल की उम्र में आशीष विद्यार्थी ने दूसरी शादी कर ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। उनकी खुशी की ठिकाना नहीं है। कपल अपनी शादी की तस्वीरों में बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। दोनों को देखकर कहा जा सकता है कि कपल अपने फैसले पर काफी खुश हैं।



Related Articles

Back to top button